रामपुर: पीला तालाब चौकी मोहल्ला में 14 लाख रुपए का हाउसिंग लोन न चुकाने पर हाउसिंग कंपनी के सदस्यों ने मकान में ताला जड़ा
Rampur, Rampur | Dec 2, 2024 पीला तालाब की चौकी मोहल्ला में 14 लाख रुपए का कर्ज न चुकाने को लेकर हाउसिंग कंपनी के सदस्यों ने मकान में ताला लगा दिया। यह तस्वीर सोमवार दोपहर 2:00 बजे की है जब हाउसिंग कंपनी के सदस्यों ने कोर्ट के आदेश पर उक्त मकान में अपना ताला लगा दिया , जिस मकान पर 14 लाख का कर्ज था। हाउसिंग कंपनी के सदस्यों ने कहा कि बकाया जमा करने पर ही ताला खुलेगा वरना नीलामी होगी।