जहांगीराबाद कस्बे में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार लखनऊ के पारा निवासी राजबाबू पुत्र सलीम, नौशाद पुत्र इरशाद खान तथा रईस पुत्र छेद्दू कार से तंबौर किसी कार्य से जा रहे थे। उनकी कार जहांगीराबाद में ईदगाह के निकट पहुंची, तभी रेउसा की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रक को ओवरटेक करने में अचानक कार समाने एक मोटरसाइकिल आ गई।