बांदा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर सड़क सुरक्षा माह समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सौरभ कुमार आरटीओ नें चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की है। कार्यक्रम में आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किए जाने हेतु प्रेरित किया गया है।