मऊ: बरगढ़ के सेमरा रोड मोरिया चौराहे के पास सुनसान घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, लाखों के जेवर व नकदी लेकर हुए फरार
Mau, Chitrakoot | Jan 17, 2026 बरगढ़ के सेमरा रोड मोरिया चौराहे के पास बीते शुक्रवार/ शनिवार की मध्य रात्रि राजकुमार वर्मा के सुने घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी की जेवरात और नगरी चोरी कर लिया है। पीड़ित राजकुमार वर्मा ने आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे घटना की जानकारी दी है, बताया कि वह 13 जनवरी को हरदी कला गांव गए थे, तभी उनके सुने घर में घुसकर चोरों ने चोरी कर ली।