मुलाना: मुलाना क्षेत्र में हुई बारिश से दोसडका में NH 344 की सर्विस लेन पर आया पानी, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
Mulana, Ambala | Mar 4, 2024 मुलाना क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद NH 344 दोसडका में सर्विस लेन पर पानी का भारी भराव हो गया। यहां पानी जमाव के चलते वाहन चालकों की समस्या बढ़ गई। वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां खड़े पानी के चलते दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके है। स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।