झांसी: बारिश से दलहन-तिलहन फसलें बर्बाद, विधायक बबीना ने मांगा खाद-बीज का अतिरिक्त कोटा
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2025 जनपद और बबीना विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दलहन और तिलहन की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। फसलें खराब होने के साथ ही किसानों का खाद और बीज भी बर्बाद हो गया है। किसानों को दोबारा बुवाई करने में आ रही खाद-बीज की कमी को देखते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जिलाधिकारी झाँसी को पत्र लिखा है।