बरेली: बिलपुर में मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बिलपुर में मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर तांडव मचाया है ।महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है ,कि गांव के ही कुछ लोगों पर एक मुकदमा दर्ज कराया था मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है ।