देेेवरिया: देवरिया में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की की पिटाई
Deoria, Deoria | Oct 16, 2025 देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ।पोखरभिंडा गांव के सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने 19 वर्षीय प्रियंका, पुत्री सुनील निषाद को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया।वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही बाइक सवार युवक को पकड़कर जमकर पीट दिया।