शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नंगला प्रभु मोड़ के पास से चोरी और लूट की योजना बनाते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सनी (निवासी कबीर नगर), शिवम (निवासी रानी नगर) और कमल सिंह (निवासी आगरा) है।