चरपोखरी: पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट क्लीनिकों का लिया गया जायजा
पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गैर सरकारी चिकित्सा केंद्रों का चरपोखरी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जयजा लिया गया। जिसको लेकर प्राइवेट क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर फर्जी तरीके से चलने वाले क्लिनिक बंद पाए गए। सभी क्लिनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए थे।