बाड़मेर: रीको एरिया में एक व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Barmer, Barmer | Mar 5, 2024 बाड़मेर के रीको एरिया में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व एमओबी की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करेगी।