विभूतिपुर: विभूतिपुर के बालू घाट के पास सोमवार को मालवाहक पिकअप ने बाइक सवार वार्ड पंच को टक्कर मारी, मौत
विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रोसड़ा समस्तीपुर के मुख्य पथ सिंघिया घाट बांध पर बालू घाट के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा में जाकर एक बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया।