मुरादाबाद: जमा मस्जिद चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद, पुलिस ने शांति पूर्ण तरीके से अदा करवाई नमाज
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद सीमावर्ती जनपदों में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। जुमे की नमाज के मद्देनजर जामा मस्जिद इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। सोशल मीडिया सेल की टीम भी सभी सोशल साइट्स पर नजर बनाई हुई है।