जौनपुर: बदलापुर पड़ाव से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद की तख्ती प्रदर्शित करते हुए जम कर नारेबाजी की। जिला कार्यालय निकट बदलापुर पड़ाव से पहलगाम में शहीद हुए बेकसूरों के लिए कैंडल मार्च जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में निकाला गया।