जौनपुर: टाउन हाल के मैदान से माध्यमिक स्कूल के अध्यापकों और छात्रों ने आतंकवादियों के खिलाफ निकाला जुलूस
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जहां पूरा देश व आम जनमानस उठ खड़ा हुआ है उसी कड़ी में आज माध्यमिक स्कूलों एवं इंटर कॉलेज के समस्त प्रधानाचार्य अध्यापक कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए एक जुलूस टाउन हाल के मैदान से भंडारी रेलवे स्टेशन तक निकला