जिला के ग्राम पंचायत सागर के तत्वावधान में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को शाम 4:00 बजे कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी ग्रामवासियों को आनंद उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा ने भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की बात कही।