अलीपुर: रोहिणी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 440 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
रोहिणी: रोहिणी जिले में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोोट्रॉपिक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए अतुल सूद एसीपी रोहिणी के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मनोहर लाल मीणा एसएओ विजय विहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बुध विहार फज वन दिल्ली निवासी 26 वर्षीय नमन गर्ग नामक एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया।