अररिया: अररिया में 19 मार्च को आयोजित होगा एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार कैंप
Araria, Araria | Mar 18, 2026 बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत एक दिवसीय विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार कैंप 19 मार्च दिन गुरुवार को जिला नियोजनालय, अररिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस मेले में करीब 4 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।