चित्तौड़गढ़: कोटा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान आयशर ट्रक से 320 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आईशर ट्रक में अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 320 पेटी जब्त कर प्रतापगढ़ जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बर्तन साफ करने के ब्रश की कार्टून की आड़ में किया जा रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी ।