शाहजहांपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शाहजहांपुर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ ₹22000 नगद जब्त किया है। पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने में सफल हो गया है। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि धंधेबाज घर से ही शराब बेचने का काम कर रहा था। शराब और मात्रा में खरीदने के लिए नगद कैश घर में रखे हुए था। फरार धंधेबाज के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई कि जा रही है।