लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को 5 बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अधिकारी लगातार लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील करते रहे और चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर कब्जा बरदाश्त नहीं किया जाएगा।