झांसी: झांसी BIET में दूरसंचार विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित, साइबर सुरक्षा और संचार साथी पोर्टल पर दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2026 बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (BIET) में बुधवार को दूरसंचार विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा और नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता पर जोर दिया।