अस्सी घाट से भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकली, डमरू दल एवं ध्वजा लेकर भक्त हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2025 भोले नाथ की नगरी काशी भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर हो उठी। गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। 15 दिनों तक बीमार रहने के बाद स्वस्थ होने पर भगवान जगन्नाथ पालकी पर सवार हुए।