पुलिस ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया कि सासाराम नगर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार अप्राथमिकी सं0-39/26 के तहत बिलाल अहमद सहित 9 लोगों को तथा अप्राथमिकी सं0-40/26 के तहत अरविन्द कुमार सहित 5 लोगों को धारा 126/170 भा०ना०सु०सं० के तहत गिरफ्तार किया गया।