देवघर: अग्निशमन कार्यालय के पास अज्ञात व्यक्ति घायल मिला, पीसीआर वाहन ने सदर अस्पताल पहुंचाया
अग्निशमन कार्यालय के समीप शनिवार सुबह 11:00 बजे अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में पीसीआर वाहन की पुलिस ने उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इस संबंध में पीसीआर पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के सूचना पर वह पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया।