लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे के खजूरी ओवर ब्रिज के पास सोमवार मंगलवार की आधी रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जिगना थाना क्षेत्र के शिवपुर गुनौरा गांव के बाबूलाल पुत्र लक्ष्नधारी के रूप में की गई। हादसे की बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।