ब्यावरा शहर में जगह-जगह भटकती गौ माता के संरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना भार्गव के द्वारा ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कई लोगों ने कार्यक्रम का समर्थन किया इसके बाद शाम 5:00 करीब तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।