शांतिकुंज हरिद्वार स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार से चली देव कलश और 100 वर्ष की अखण्ड ज्योति यात्रा शुक्रवार की शाम सैदपुर नगर में पहुँची। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नई सड़क त्रिमुहानी पर गायत्री शक्तिपीठ ज्योति कलश यात्रा का पुष्प वर्षा और जयकारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसके उपरान्त यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पक्का घाट पहुँची।