हुज़ूर: विद्युत पोल लगाने हेतु रेलवे की जमीन पर गड्ढा, केबल कटने से रीवा-गोविंदगढ़ रोड के सिग्नल बंद, आरपीएफ ने मामला दर्ज किया
बिजली कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से ट्रैक में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई। रीवा गोविंदगढ़ रूट पर ओवरबिज के समीप विद्युत पोल लगाने के दौरान ठेकेदार ने रेलवे की सीमा में गड्ढा खोद दिया। इस दौरान जमीन के अंदर मौजूद केबल कट गई जिससे ट्रैक के किनारे लगे सिग्नल बंद हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मालगाड़ी ट्रैक में नहीं थी।