तखतपुर: डॉक्टर सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी का छात्र लापता, कमरे से मिले बेटिंग नोट्स और ₹40 लाख का हिसाब, पुलिस कर रही है जांच
गुरुवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र लापता कमरे से बेटिंग नोट्स और 40 लाख का हिसाब मिला, बिलासपुर कोटा थाना क्षेत्र स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी छात्रावास से 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार 6 मार्च की शाम से लापता है। पुलिस को कमरे से बिना सिम का मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग से जुड़े नोट्स और करीब 40.77 लाख रुपए का हिसाब मिला है।