आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में सरायमीर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक देवचरण सिंह व मय हमराह फोर्स ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों गोलू सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह और शांतनु उर्फ शनि राय को उनके घर से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।