तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया.हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. यह हादसा तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर विषय गांव के समीप सोमवार की संध्या करीब 4:00 बजे हुआ है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.