भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की बेटी अश्विनी ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में जीता स्वर्ण पदक, भीलवाड़ा पहुंचने पर हुआ स्वागत
भीलवाड़ा की होनहार रेसलर अश्विनी विश्नोई ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करते हुए वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।सोमवार सुबह जब अश्विनी भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां भीलवाड़ा की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ अपने चहेते खिलाड़ी का अभिनंदन किया।