कोंडागांव: कोंडागांव के ग्राम पंचायत बंगोली में हुई 'घर वापसी', 2 परिवारों के 6 सदस्य लौटे मूल धर्म में
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बांगोली में दो परिवारों के कुल 6 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी कर ली।बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने करीब तीन साल पहले धर्म परिवर्तन किया था।गांव में आयोजित एक सामाजिक बैठक में ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ मंगलवार को सभी सदस्यों की घर वापसी कराई।जिसके बाद गांव में शांतिपूर्ण और एकजुटता का माहौल है