पीलीभीत: गुलाबटांडा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सातवां दीक्षांत समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
पीलीभीत। पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शनिवार को सातवां दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया