सागर नगर: जमीनी विवाद में पिता की हत्या, आरोपी फरार, परिजनों को जान से मारने की धमकी, कलेक्ट्रेट में शिकायत
शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बगरोही के परम लाल यादव की हत्या मामले में परिजनों ने आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई पहुंचकर शिकायत की है। मृतक के बेटे ने बताया गांव के ही पूर्व सरपंच जगदीश यादव और उसके साथियों ने मेरे पिता की 29 सितंबर को हत्या की थी।