छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनक्यारी की बेबी गुप्ता इसकी मिसाल बनकर सामने आई हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद वे बीसी सखी के रूप में कार्य कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई हैं।