पोरसा: पोरसा मुक्तिधाम में चतुर्दशी पर पूर्वजों को दीपदान, अधिकारी और राजनेता भी शामिल हुए
Porsa, Morena | Oct 31, 2024 दीपावली से 1 दिन पूर्व यम चतुर्दशी पर पोरसा मुक्ति धाम में पिछले 20 सालों से दीपदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की शाम 7:00 बजे हजारों लोग इस मुक्तिधाम में शिरकत करने के लिए पहुंचे, इस बीच 5100 दीपकों से पूरे मुक्तिधाम को सजाया गया।