सिंगरौली: कोयलखुथ गांव के मुख्य मार्ग में टर्निंग लेते समय बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोयल खुथ गांव में टर्निंग लेते समय एक बाइक को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। जिनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।