शुक्रवार 5:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में माई की बगिया तथा सोनमूड़ा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग नहीं बुझाई जा सकी है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों और पर्यावरण प्रेमियों में गहरी चिंता व्याप्त हो गई है।आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक फैल रहा है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है।