बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत भोजीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मिलक चौराहे से मोहम्मद हसन उर्फ सानू पुत्र रजा हुसैन निवासी ग्राम कलर थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है इसमें शामिल एक आरोपी सज्जाद हुसैन पुत्र रजा हुसैन निवासी ग्राम कलारा थाना भोजीपुरा फरार है उसकी तलाश की जा रही है।