कवर्धा: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से जिले में टॉप-10 में जगह बनाने वाले छात्रों ने जिला सभाकक्ष में की सौजन्य मुलाकात
कलेक्टर जनमेजय महोबे से आज बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले रोशनी दिवाकर (92.80 प्रतिशत), असिफा शाह (92.40 प्रतिशत) और अलिशा चौरिया (91.6 प्रतिशत) ने सौजन्य भेंट की। इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने छात्र उनके माता-पिता और स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षको को सम्मानित किया।