रायबरेली: जनता बाजार में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली में BJP प्रत्याशी का काम है जनता को डराना और जमीनें हड़पना,आपके यहां भाजपा के प्रत्याशी हैं जिनका काम है सिर्फ जनता को प्रताड़ित करना, जमीनें हड़पना, कोटेदारों और प्रधानों को डराना धमकाना, आतंक फैला रखा है। मेरे पिताजी पंचायती राज लाए थे। सोच ये थी कि विकास को लेकर गांवों के लोग खुद निर्णय लें। गांव के लोग प्रधानों के साथ मिलकर फैसला लेंगे।