बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोतियारी गांव के कछिया पुरवा में खेत की सिंचाई करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।