गिधा थाना क्षेत्र के गीधा स्थित कायमनगर नदी पुल के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक एक्सयूवी-500 कार से 117 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार ने मंगलवार की शाम 6:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।