सासाराम: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुराने G.T रोड पर दो बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 25, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुराने G.T रोड पर दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार यह युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम सोनू कुमार बताया जा रहा है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।