रामगढ़ चौक: नंदनामा नारायणपुर नहर मार्ग पर झपट्टामार ने छीने पैसे, 24 घंटे में मामला सुलझा, कटिहार से बरामदगी
नंदनामा नारायणपुर नहर मार्ग पर शनिवार को हुए झपट्टामार द्वारा पैसे छिनतई मामले का पुलिस ने रविवार 4 बजे उद्भेदन कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर महतों ग्रामीण बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहा था।जहां बैंक से ही रेकी कर रहा झपट्टामार पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात द्वारा नहर मार्ग पर पैसे छिनतई कर चलता बना।जहां पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।