कृषि उपज मंडी शाजापुर में मंगलवार को विभिन्न फसलों की कुल 13,802 क्विंटल आवक दर्ज की गई। मंडी में अनाज, दलहन और सब्जी फसलों की नीलामी दिनभर जारी रही। 4 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार मंडी में सोयाबीन की 703 क्विंटल आवक रही, जो अधिकतम 5570 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। गेहूं की 2371 क्विंटल आवक के साथ भाव 2532 रुपए तक रहे