कांके: पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण सेवा धाम मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन हुआ
Kanke, Ranchi | Mar 2, 2025 पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण सेवा धाम मंदिर में रविवार शाम करीब पांच बजे अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस दौरान अन्नपूर्णा महाप्रसाद 2500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। बता दें कि अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। इस मौके पर भजन का भी आयोजन किया गया। भजन गायक मनीष सोनी और निर्मल जालान ने अपने मनमोहक भजनों गाया।