मथुरा: पोखर में मिली इंटर की छात्रा का शव, छात्रा के पिता ने पूर्व में खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गोपाल बाग की एक पोखर में किशोरी के डूबने की खबर मिलने से हड़कम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया बताया गया कि यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे की है। किशोरी की पहचान कीर्ति के रूप में हुई है।